- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधि व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर
- छठ घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन के दिशा-निर्देश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व के अवसर पर जिले में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (सिटी) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा जोखिम से निपटने के लिए पूरी तैयारी रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, सबरीलाल और सांसद विद्युत महतो ने भरी हुंकार
त्योहारों में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। उड़नदस्ता दल को सतत सक्रिय रखने और सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। दीपावली के लिए बड़े पटाखा बाजारों जैसे आमबगान, जुगसलाई और मानगो में अग्निशमन वाहनों की तैनाती और पूरे दिन अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों का संग्रहण न करने, हाई डेसीबल और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के उपयोग पर रोक लगाने की अपील की गई। काली पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन में विशेष सावधानी बरतने, जुलूस में डीजे और अश्लील संगीत पर रोक तथा शरारती तत्वों पर निगरानी रखने का भी आदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद 2025-26 का आयोजन, बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
त्योहारों के दौरान सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम
छठ पर्व को लेकर भी प्रशासन ने विशेष तैयारियों के निर्देश दिए। सभी छठ घाटों की समय पर सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, डेंजर जोन मार्किंग और नाविक एवं गोताखोरों को टैग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय और जुस्को प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, घाटों तक जाने वाले सभी रास्तों को मोटरेबल बनाने, माइकिंग व्यवस्था, विद्युत पोल और रोशनी सुनिश्चित करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। सिविल सर्जन को एंबुलेंस उपलब्ध कराने और अस्पतालों को आकस्मिक स्थिति के लिए अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात होंगे, वाहन जांच और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
























