- चांद नजर नहीं आने से बदली तारीख, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़
- नमाज के दौरान इमामों ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे साकची जामा मस्जिद, मक्का मस्जिद, धतकीडीह बड़ी मस्जिद, मानगो, जुगसलाई, सोनारी और टेल्को क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। गुरुवार को चांद नजर आने की उम्मीद थी, जिससे शुक्रवार को ईद मनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन चांद दिखाई नहीं देने के कारण अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी में सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव धूमधाम से आयोजित
चांद न दिखने से ईद की तारीख बदली, शनिवार को होगी खुशियां
अलविदा जुमा के मौके पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहीं, जिससे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रही। नमाज के दौरान पेश इमामों ने अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से ईमानदारी से जीवन जीने और किसी को भी कष्ट न पहुंचाने की अपील की। साथ ही ईद के अवसर पर सादगी बनाए रखने और फिल्मी गाने बजाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई। इस मौके पर लोगों में उत्साह और भाईचारे का माहौल साफ देखा गया।






















