Share

Jamshedpur : अमेरिका की दादागिरी ने दुनिया को परमाणु संकट के करीब ला दिया – जे पी पांडेय

  • भाजपा नेता जे पी पांडेय ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों को मानवता के लिए खतरा बताया
  • भारत और विश्व को अमेरिका की दादागिरी रोकने के लिए पहल करनी होगी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने अमेरिका द्वारा बेनुजुएला में राष्ट्रपति मदुरै के परिवार पर किए गए हमले को खतरनाक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सैन्य कार्रवाई केवल ड्रग या तेल के व्यवसाय के कारण नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति और डॉलर के मूल्य को नियंत्रित करने के लिए की गई है। पांडेय ने चेताया कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र पर अमेरिका का हमला पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है और इस कदम से वैश्विक देशों में विरोध की लहर शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में नशा उन्मूलन रैली और जागरूकता वैन का शुभारंभ, प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि अमेरिका के इस कदम ने विश्व को परमाणु युद्ध के दरवाजे पर ला दिया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक अमेरिका द्वारा बेनुजुएला पर किए गए हमले के संदर्भ में बुलाने जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आज के समय में क्या किसी राष्ट्र को स्वतंत्र रूप से अपने संसाधनों, विशेषकर तेल के व्यापार, का अधिकार नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर अमेरिकी दबाव और टैरिफ बढ़ाने की धमकी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अमेरिका की वैश्विक दादागिरी का हिस्सा है और इसे रोकना समय की मांग है।

इसे भी पढ़ें : Jasmshedpur : बागबेड़ा में स्थायी कचरा समाधान को लेकर ग्राम सभा आयोजित, विशेष ग्राम सभा बुलाने का सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

पांडेय ने चेताया कि दुनिया में लगभग सभी देश परमाणु हथियारों से लैस हैं और यदि इस तरह की दादागिरी नहीं रोकी गई, तो वैश्विक स्तर पर मानवता के लिए खतरा उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने 1945 में हुई परमाणु बम की भयावहता का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के समय में स्थिति इससे कई गुना अधिक गंभीर है। रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-गाजा संघर्ष, ईरान और बेनुजुएला में चल रही घटनाओं ने संकेत दे दिए हैं कि दुनिया अस्थिर स्थिति में है और परमाणु हथियारों के प्रयोग से पूरी धरती नष्ट हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

जय प्रकाश पांडेय ने सभी देशों से आग्रह किया कि वे अमेरिका की इस दादागिरी को संयुक्त रूप से रोकें। उन्होंने कहा कि भारत को इस दिशा में पहल करनी चाहिए और वैश्विक नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी होगी। पांडेय ने जोर देकर कहा कि केवल साझा प्रयासों के माध्यम से मानवता और पृथ्वी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, अन्यथा मानवता को 1945 जैसी भयावह परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि वर्तमान समय में सभी देशों को सहयोग के साथ शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कदम उठाने होंगे।

Gua : गुवा में उरांव समाज ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व

प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का

  • प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना
  • सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का संदेश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के हिरजी हटिंगा स्थित सरना स्थल पर उरांव समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पाहन गोकुल बरुवा और शंकर टोप्पो ने विधि-विधान से धरती, जल और जंगल की पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने देवी-देवताओं से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सरहुल को उरांव समाज का नया साल भी माना जाता है, जिसे चैत्र नवरात्रि के महीने में मनाया जाता है। इस दौरान पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पर्व की शोभा बढ़ाई। पुरुषों ने कानों में फूल सजाए, जबकि महिलाओं ने भी फूलों से खुद को सजाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों से सजा सरहुल पर्व

इस अवसर पर पारंपरिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें लोग घर-घर जाकर झंडा लगाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए। पंचायत सदस्य भादो टोप्पो ने बताया कि सरहुल झारखंड की जनजातियों का प्रमुख प्रकृति पर्व है, जो साल वृक्षों में नए फूल आने पर मनाया जाता है। यह पर्व धरती और सूर्य के मिलन, प्रकृति के प्रति आभार और कृषि कार्य की शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में चुन्नू टोप्पो, अजय लकड़ा, संजय टोप्पो, राजेश मिंज, रोहित लकड़ा, साबित्रा लकड़ा, लालीन टोप्पो और धनमित मिंज सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद
  • सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, हलुदबनी निवासी सोनू नायक उर्फ कटारी और लुपुंग टोली निवासी अतुल मुंडू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

पुलिस कार्रवाई में चोरी की पांच बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की सभी पांच गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए गए थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

  • एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
  • समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईद के पावन अवसर पर समाजसेवी एमडी सलीम कुरैशी द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यह आयोजन गुवा के नूईया क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ईद जैसे खुशी के त्योहार पर इस पहल ने पूरे इलाके में सकारात्मक संदेश दिया और लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

नए कपड़े पाकर बच्चों में दिखा उत्साह और खुशी

कार्यक्रम के दौरान एमडी सलीम कुरैशी ने कहा कि ईद का असली मतलब खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से इस तरह का आयोजन करते आ रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने इस नेक कार्य के लिए आयोजक को धन्यवाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा, जहां हर कोई ईद की खुशियों में शामिल नजर आया।

Gua : गुवा में ईद पर लच्छा और शरबत वितरण, भाईचारे की मिसाल

मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने

  • मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां
  • समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने की सराहना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में ईद के मौके पर आपसी प्रेम और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ईद की खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से मोहम्मद राजा की ओर से लच्छा और “मोहब्बत का शरबत” का वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने एक साथ मिलकर इस पहल का आनंद लिया और ईद की मिठास को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशी के इस मौके को यादगार बनाया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

ईद पर बांटी गई खुशियां, हर चेहरे पर दिखी मुस्कान

मोहम्मद राजा ने इस मौके पर कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का दिन है। उन्होंने बताया कि इस छोटे से आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और बच्चों में खासा जोश देखने को मिला। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ईद के इस पावन अवसर पर गुवा में एकता, प्रेम और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला।

Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम गांव में शोक की लहर, परिजनों

  • एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में काठुलिया (कैमी) गांव की रहने वाली चिंतामणि नायेक (चित्रा) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थीं। परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी और उसी सिलसिले में वे लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया चौक के पास एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे ने तोड़े सपने

घटना के बाद उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर के गांव पहुंचते ही काठुलिया (कैमी) गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

  • आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोपहर के समय आपसी विवाद को लेकर रमजान नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रमजान, जो पेशे से पेरिस पुट्ठी का काम करता है, का किसी बात को लेकर एक अन्य युवक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी उग्र हो गई और आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद रमजान लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, भाईचारे का दिया संदेश

मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, इलाके में दहशत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल रमजान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ईद जैसे पावन पर्व के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top