- पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर अर्चना सिंह ने कराया कंबल वितरण कार्यक्रम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में ठंड के अंतिम दिनों में मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह के सौजन्य से अपने निजी खर्च पर 50 जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के करकमलों से बारी-बारी से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर पूर्व छात्र नेत्री सह अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी गीता सिंह, मुदिता सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं सैलूट तिरंगा के वेद प्रकाश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूजीसी विनियम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का सरयू राय ने किया स्वागत
ठंड में जरूरतमंदों के लिए आगे आए समाजसेवी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ठंड समाप्त होने के बावजूद पंचायत क्षेत्र में कई जरूरतमंद ऐसे रह जाते हैं, जिन्हें समय पर सहायता नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कंबल वितरण किया गया है। वहीं अर्चना सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है और भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच हर संभव सहयोग जारी रहेगा। समाजसेवी गीता सिंह, मुदिता सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर और वेद प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में समाजसेवी सोनी, श्री राम सिंह, रवि सिंह, अमन सिंह, सतीश, कर्ण, नकुल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
























