- ई-कल्याण छात्रवृत्ति दो साल से लंबित, छात्रों ने नारेबाजी कर सरकार से की त्वरित समाधान की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को छात्रवृत्ति भुगतान की समस्या को लेकर साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने “भीख नहीं, अधिकार चाहिए” जैसे नारे लगाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इ-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और कई छात्र शिक्षा से वंचित होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन का रूप देंगे।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर गिरफ्तार
छात्रों ने स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को शीघ्र लागू करने, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने, तथा जेपीएसी और जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ करने की भी मांग की। छात्रों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि राज्य के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थिरता की आवश्यकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मण बमला, बिसन्व महतो, रोहित महतो, अमित महतो, तपश महतो, चंदन महतो, जगपति महतो, देवाशिष महतो, मनीश महतो, माधुरी महतो, पूजा महतो, बिनोद स्वामी, देवदीप कुमार, उज्जवल कुमार महतो और मंगल कुमार शामिल थे।
























