- राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने जारी किया औपचारिक पत्र
जेबी लाइव, रिपोर्टर
राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) ने जमशेदपुर के रहने वाले एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” को झारखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्था द्वारा औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को भेजी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इसे भी पढ़ें : Potka : विधायक संजीव सरदार ने किया गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ
संगठन विस्तार और समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प
नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनमोल वर्मा “पप्पु” ने राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय प्रबंधक प्रमुख शंकर लाल बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन और राष्ट्रीय महासचिव किशोर वर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे समाज की बेहतरी, संगठन की एकता और प्रदेश में RKSM के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
























