- 62 हजार का फोन जब्त, आरोपी ने स्वीकारा 1.07 लाख रुपये मिलने की बात
- पुलिस की तीसरे आरोपी अजय सिंह की तलाश जारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 1बी में ठेकेदार के दफ्तर में हुई लूट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक सूरज कांरवा (22), परसुडीह का निवासी है। आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सूरज ने कबूल किया कि लूट में उसके हिस्से में 1 लाख 7 हजार रुपये मिले थे, जिनमें से उसने 62 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदा और बाकी खर्च कर दिए। पुलिस ने उसके पास से 62 हजार का फोन जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : Khadagpur : खड़गपुर डिवीजन में इंटेंसिव सेफ्टी व क्लीननेस ड्राइव, रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकने और अनधिकृत वेंडिंग पर कड़ी कार्रवाई
मामले में एक अन्य आरोपी अजय सिंह उर्फ मोटा, जो सरायकेला का रहने वाला है, अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इससे पहले 18 नवंबर को पुलिस ने इस लूट कांड में शामिल अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ नेपू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में यह सामने आया था कि अजीत बेहरा ही इस लूट की साजिश का मुख्य सूत्रधार था, जो ठेकेदार के दफ्तर में वेल्डिंग का काम करता था और भीतर की जानकारी अपराधियों को देता था।
























