- कैनवास, रंग और जनजातीय कला पर केंद्रित विशेष सत्र होंगे आयोजित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन होटल रमाडा में वरली व सोहराय कला पर विशेष कार्यशाला आयोजित होगी, जिसका संचालन आकांक्षा सिंह और पुनिता मिश्रा करेंगी। प्रतिभागियों को जनजातीय कला की तकनीक व अभिव्यक्ति समझने का अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : श्रम कानूनों में संशोधन के विरोध में सड़क पर उतरी यूरेनियम कामगार यूनियन, काला बिल्ला लगाकर जताया रोष
“कैनवास की जीवनी” सत्र में कलाकार मनीष पुष्कले, पद्मश्री भज्जू श्याम और IRS अधिकारी ऋतु शर्मा शामिल होंगे। प्रो. प्रणु शुक्ला सत्र का संचालन करेंगी, जहाँ रंग, दर्शन और भारतीय लोक-अभिव्यक्ति पर चर्चा होगी। छात्र–छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तर सत्र और कला विभागाध्यक्षों का सम्मान भी आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी चित्रकारों, आर्ट स्टूडेंट्स और कला–प्रेमियों से पंजीकरण कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
























