- पुराने स्क्रैप के हटने से निर्माण कार्य को मिलेगा गति, अस्पताल को मिलेगा महत्वपूर्ण राजस्व
जेबी लाइव, रिपोर्टर
साकची और डिमना रोड के बीच स्थित एमजीएम अस्पताल में लंबे समय से जमा पड़े स्क्रैप की नीलामी के लिए मंगलवार को निविदा खोली गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी इस निविदा पर कुल 25 अभ्यर्थियों ने बोली लगाई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोपहर तक बोली की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई और सबसे अधिक 35 लाख 50 हजार रुपये की बोली को अंतिम रूप दिया गया। नीलामी में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर.के. मंधान, उपाध्यक्षक डॉ. नकुल चौधरी, नेशनल एजुकेशन प्रोजेक्ट (एनईपी) के डायरेक्टर और नोडल पदाधिकारी संतोष गर्ग, जिला लेखा पदाधिकारी और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : बाइक और खड़े हाइवा की टक्कर में युवक की मौत
नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा का रखा गया ध्यान
हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्क्रैप नीलामी के लिए 15 लाख 51 हजार रुपये का आरक्षित मूल्य तय किया था, लेकिन इससे दोगुने से अधिक राशि पर बोली लगने से अस्पताल को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होगा। लंबे समय से यह स्क्रैप पुराने अस्पताल परिसर में जमा था और नए भवन निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहा था। निर्माण स्थल पर जगह की कमी और जमा स्क्रैप के कारण मशीनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि स्क्रैप को जल्द हटाया जाए, जिससे निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल सके।
इसे भी पढ़ें : Baharaogoda : मोधाबेड़ा मध्य विद्यालय में केवल 2 शिक्षक, 100 छात्रों के भविष्य पर खतरा
स्क्रैप हटने से निर्माण कार्य को मिलेगा नई गति
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नीलामी पूरी होने के बाद चयनित बोलीदाता को निर्धारित समय में स्क्रैप हटाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। स्क्रैप हटने के बाद निर्माण कार्य और भी तेजी से आगे बढ़ सकेगा। प्रबंधन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मरीजों और आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इससे अस्पताल के निर्माण और संचालन दोनों में सुधार होगा।
























