- पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने पटमदा डीएसपी के सहयोग से शुक्रवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नाबालिग सहित दो आरोपियों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आजादनगर चेपापुल निवासी इमरान खान उर्फ विक्की (25) शामिल है। पुलिस ने उनके पास से 27 बोतल (2700 मिली लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। इस मामले का खुलासा मंगलवार को पटमदा डीएसपी ने किया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री रोकने के लिए विशेष निर्देश जारी थे, इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली थी।
इसे भी पढ़ें : Bahargoda : राष्ट्रीय टीम ने किया बहरागोड़ा के उप-स्वास्थ्य केंद्रों का व्यापक मूल्यांकन
सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसने आजादनगर के मुर्दा मैदान क्षेत्र में दबिश दी। यहां से नाबालिग सहित दोनों युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें मिलीं, जिन्हें अवैध रूप से खरीद-बिक्री के लिए रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
























