- 1.23 लाख नकद, देसी कट्टा, स्कूटी समेत कई सामान बरामद, मास्टरमाइंड निकला कंपनी का कर्मचारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना पुलिस ने 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में हुई दस लाख रुपये और मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा कर बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस ने मामले में शामिल दो अपराधियों—अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ नेपु—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 1.23 लाख रुपये नकद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अपराध की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार
सिटी एसपी ने बताया कि इस लूट का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा था, जो स्वयं विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत था और उसका पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने अजीत और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दावे के अनुसार 10.25 लाख की लूट बताई गई थी, लेकिन वास्तविक लूट की राशि करीब साढ़े चार लाख रुपये के आसपास थी, जिसमें से 1.23 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है।
























