- संजय नगर नाला के पास मिलकर कर रहे थे बड़ी वारदात की तैयारी
- तीन आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर पुलिस को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर नाला के पास से बड़ी सफलता मिली है, जहां तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अपराधियों में परसुडीह के मो वाजिद (20), मकदमपुर के मो राज (19) और मो समीर (20) शामिल हैं। इनके कब्जे से 1 देशी पिस्तौल, जिंदा गोली और लोहे का चापड़ बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों संजय नगर नाला के पास इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में डेकोस्टा रोड चोरी का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
अपराधियों से हथियार बरामद, बड़ी वारदात टली, पूर्व में कई घटनाओं में रहे शामिल
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि ये तीनों 14 दिसंबर की शाम निरंजन दास पर चापड़ से हमला कर चुके हैं, जिसमें पीड़ित घायल हुआ था। इसके अलावा मो वाजिद बिष्टुपुर खाऊ गली फायरिंग में भी शामिल रहा। तीनों का अपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न घटनाओं में वे पहले भी संलिप्त पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
























