- साफ्रीगंज मोहल्ला 3 वर्षों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहा, विभाग पर झूठे आश्वासन का आरोप
- साफ्रीगंज मोहल्ला में पानी के लिए हाहाकार, आंदोलन की तैयारी तेज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जुगसलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका के विशेष पदाधिकारी पासवान से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा से मोबाइल पर बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि एक से दो दिनों के भीतर पाइपलाइन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने कहा कि जुगसलाई साफ्रीगंज मोहल्ला के लोग पिछले तीन वर्षों से पानी के लिए तरस रहे हैं। टेंडर और फंड उपलब्ध होने के बावजूद दीपावली व छठ के बाद शुरू किया गया कार्य पिछले 15 दिनों से फिर बंद पड़ा है, जिससे जनता परेशान है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्व दिव्यांगता दिवस पर समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी हुए शामिल
जुगसलाई में पेयजल संकट गहराया, भाजपा का प्रतिनिधिमंडल हुआ सक्रिय
भाजपा मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने दो टूक कहा कि यदि दो दिनों के भीतर पाइपलाइन का कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो भाजपा नगर पालिका कैंपस में धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार से भी मुलाकात करेगा। चंद्र प्रकाश पाठक ने विभाग पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से मोहल्ले की जनता हर दिन पानी के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन विभाग बार-बार आश्वासन देकर काम रोक देता है। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और यदि समस्या का समाधान 2-3 दिनों में नहीं हुआ तो व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : 500 दिव्यांगों के बीच हरे लाल महतो ने किया कंबल वितरण, कुकडू में दिव्यांग दिवस पर वार्षिक सम्मेलन संपन्न
भाजपा ने दी चेतावनी—अब नहीं चलेगा झूठा आश्वासन, होगा जोरदार आंदोलन
बैठक में संघर्ष शांति समिति, शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों समेत साफ्रीगंज मोहल्ला के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष सूर्या पाठक, सचिव चंद्रा पाठक एवं सदस्यों—प्रहलाद, अभिनव, अंकित एस., आकता कुमारी, ममता उपाध्याय, संतोष, पवन, अभिषेक, विरेंद्र, संगीता, माधुरी सिंह, सरिता सिंह, सरोजिनी देवी, विकास सिंह, विजय विश्वकर्मा सहित अनेक स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि वर्षों से पानी न मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और गर्मियों में स्थिति और विकराल हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व विभाग को चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्य शुरू नहीं किया गया तो मोहल्लावासी भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
























