- स्व. निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण
- दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर शहर की धार्मिक संस्था श्री राणी सती सत्संग समिति, जुगसलाई के तत्वावधान में रविवार, 14 दिसंबर को श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर के प्रथम तल्ले पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समिति के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 60 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया एवं समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्तौल के साथ नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
समाजसेवा और सहभागिता का संदेश
कार्यक्रम में स्वर्गीय निर्मल भारद्वाज के परिजन भी उपस्थित रहे। शिविर के संयोजक कमल अग्रवाल ने स्व. निर्मल भारद्वाज को मिलनसार, कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्ति बताते हुए कहा कि समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। समिति सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और स्मृतियां समाज को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम एवं वीबीडीए के सदस्य तरुण कांति घोष, कौशिक रॉय, आशीष अग्रवाल सहित डॉक्टर कुमारी शांभवी, श्रीदीप साहा, आदित्य कुमार, रश्मी श्रीवास्तव, अभिषेक धर, साहिद मुखी, शाहिद खान एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में मारवाड़ी समाज, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में समिति के बैजनाथ शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
























