- ईडी कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- जमशेदपुर में राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : साकची इलाके में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा के जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यालय से बाहर निकले कार्यकर्ता झंडा लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर बढ़े और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख जमशेदपुर पुलिस ने एहतियातन सड़क की घेराबंदी कर दी।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : अनुदीप फाउंडेशन का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 25 से अधिक कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर
ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन
साकची बंगाल क्लब के पास दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने खड़े हो गए। एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। दोनों ओर से जोरदार नारेबाजी और हंगामा हुआ। कई बार हालात ऐसे बने कि आपसी हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई, हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। करीब आधे घंटे तक इलाके में तनाव बना रहा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को अलग-अलग हटाया गया और स्थिति सामान्य हुई।


























