- मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों को नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार, 28 फरवरी को डालसा पीएलवी ने मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच नशा के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी, ज़ोबारानी बास्के और मनोज महतो ने मजदूरों को नशापान न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि “नशा करे नाश”, यानी नशीले पदार्थों का सेवन जीवन को बर्बाद कर देता है। साथ ही यह भी बताया गया कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कानूनन जुर्म है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर और टाटा स्टील की विरासत पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक
नशा और अपराध के बीच संबंध पर दी गई जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान शराब, गुटका, सिगरेट, गांजा, चरस आदि के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। पीएलवी ने बताया कि नशा अपराध की जननी है, क्योंकि अपराधी अक्सर किसी भी जुर्म को अंजाम देने से पहले नशीले पदार्थों का सेवन करता है। इसके साथ ही डालसा के कार्य और उद्देश्य के बारे में मजदूरों को बताया गया और किसी भी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए डालसा कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई। इस अभियान का उद्देश्य असंगठित मजदूरों को नशापान से दूर रखना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।






















