- शैक्षणिक संस्थानों से लेकर मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं तक
- उप विकास आयुक्त ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- पाण्डुदा ग्राम में बागवानी और आवास योजनाओं की समीक्षा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों और विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र पासवान द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नरसिंहगढ़ +2 उच्च विद्यालय में संचालित लैब का भी जायजा लिया। लैब कोऑर्डिनेटर ने लैब में उपलब्ध सभी उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी उपकरणों की सूची विधिवत संधारण रजिस्टर में दर्ज की जाए। इसके साथ ही, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को ऐप डेवलपमेंट और कोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उस पर विद्यार्थियों की उपस्थिति का रजिस्टर बनाए जाने और माह के अंत में प्रत्येक कक्षा की स्टिल फोटोग्राफी या वीडियो क्लिप प्रखंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय के शिक्षक अंबिका दास को ATAL TINKERING LAB का नोडल शिक्षक नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार का तबादला, कुमार सौरभ त्रिपाठी होंगे डालसा के नये सचिव
धालभूमगढ़ के स्कूलों में शिक्षा और प्रशिक्षण का निरीक्षण

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में मनरेगा और ग्रामीण/अबुआ आवास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। ग्राम कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ में लाभुक जोबा सिंह, मंगला सिंह और मनोरंजन सिंह की आम और मिश्रित बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इंटरक्रॉपिंग, नियमित सिंचाई, घास सफाई, पेस्टीसाइड छिड़काव और मृत पौधों के प्रतिस्थापन के निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, रोजगार सेवक और पंचायत सचिव को दिए गए। इसी पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत 12 लाभुकों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसे भी पढ़ें : Gopalganj : गोपालगंज के थावें मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात से हड़कंप
कोकपाड़ा पंचायत में मनरेगा और अबुआ योजना की समीक्षा
पंचायत जुगीशोल में लाभुक गणेश महतो और हेमंत महतो की मिश्रित बागवानी का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने इंटरक्रॉपिंग, नियमित सिंचाई, घास सफाई और पेस्टीसाइड छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी ग्राम में अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुक विजय महतो, प्रभाती महतो, सुकरू सिंह और पोस्टू कर्मकार के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्णता हेतु संबंधित पंचायत सचिव और प्रखंड समन्वयक को निर्देशित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Chhapara (Bihar) : सारण : धर्मनाथ मंदिर में चोरी, नगदी और आभूषण ले उड़े चोर
जुगीशोल पंचायत में विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण
ग्राम पाण्डुदा में दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत लाभुक दुलारी सोरेन और धनमानी सोरेन के बागवानी कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लाभुक सेम, करेला, साग, लौकी और लहसुन की खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक सुहागी मुर्मू और संध्या देवी के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश पंचायत सचिव और प्रखंड समन्वयक को दिए गए। उप विकास आयुक्त के निर्देशों से क्षेत्र में शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
























