- रांची एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई, तीन युवकों से पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया
- अफगान दस्तावेज मिलने से जांच एजेंसियां सतर्क
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विभिन्न देशों की यात्रा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गोलमुरी के टुइलाडुंगरी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार को दिल्ली पुलिस ने रांची एटीएस टीम के साथ मिलकर गोलमुरी, साकची और कपाली क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने टुइलाडुंगरी स्थित हिंदू बस्ती और मुस्लिम बस्ती के बीच एक गली में किराए पर रह रहे तीन युवकों को पकड़ा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नशा अपराधों की जननी है – प्रधान जिला जज
पुलिस-एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में दहशत
पकड़े गए युवकों में अब्दुल गनी सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। तलाशी के दौरान कमरे से कुछ अफगान दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया। इसके बाद सभी को गोलमुरी थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। देर रात दिल्ली पुलिस की टीम ने तीनों युवकों को नोटिस देकर छोड़ दिया और उनसे लिखित जवाब मांगा है। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार युवक को पुलिस अपने साथ एक सुरक्षित स्थान पर ले गई।
























