- आजसू पार्टी ने झारखंड सरकार और निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची की पूर्ण जांच की अपील की
- झारखंड में नगर निकाय चुनाव की पारदर्शिता के लिए SIR जरूरी
- आजसू पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विशेष निगरानी की अपील की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पूर्वी सिंहभूम जिला आजसू पार्टी के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार से मांग की है कि मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों से पहले SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची की पूर्ण जांच और सत्यापन तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरों में लगातार बढ़ रहे जनसंख्या विस्थापन, प्रवास और नए वार्ड विस्तार के कारण कई स्थानों पर मतदाता सूची में त्रुटियाँ पाई गई हैं। ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए फर्जी नामों की पहचान, दोहराव हटाना, मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करना और नए योग्य मतदाताओं का नामांकन करना अत्यंत आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर हर महादेव सेवा संघ ने 25वें कंबल सेवा अभियान का किया शुभारंभ
मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने की मांग
कन्हैया सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना अद्यतन मतदाता सूची के नगरपालिका चुनाव करवाना जनहित के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत निर्देश जारी करके SIR प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। इसके साथ ही आजसू पार्टी ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे, ताकि आगामी चुनाव पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सम्पन्न हों। जल्द ही इस मामले को लेकर उपायुक महोदय के माध्यम से चुनाव आयोग रांची को सूचित कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया जाएगा।


























