- टाटा मैहरबाई अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, जमशेदपुर बार संघ में शोक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे टाटा मैहरबाई अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह ने वर्ष 1989 में जमशेदपुर जिला बार संघ में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया था और तब से लेकर अब तक निरंतर आपराधिक एवं सिविल मामलों में अपनी सेवाएं देते रहे। वे अपनी सरलता, निष्ठा और न्याय के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से न्यायिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक का प्रारूप राज्यपाल को सौंपा, बजट सत्र में पेश करने की तैयारी
जमशेदपुर बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का योगदान
स्वर्गीय विभाष चंद्र सिंह नामदा बस्ती, गोलमुरी, जमशेदपुर के निवासी थे। उनके सुपुत्र कुणाल सिंह भी अधिवक्ता हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अक्षय कुमार झा सहित बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, अधिवक्ता राकेश कुमार झा, शंकर सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
























