- वीडियो वायरल, राहगीर डरे-सहमे, पुलिस नहीं पहुंची मौके पर
- वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रसेन भवन के समीप मनचले युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाठी-डंडे, बेल्ट, लात-घूंसे से एक-दूसरे पर टूट पड़े युवक सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस पूरी घटना के दौरान राहगीर मूकदर्शक बने रहे और पास से गुजर रही लड़कियां भय से इधर-उधर भागती रहीं। घटना करीब आधे घंटे तक चलती रही, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
इसे भी पढ़ें : New Delhi : सरकार ने 37 जरूरी दवाओं की कीमत घटाई, मरीजों को मिलेगी राहत
सड़क पर हंगामा, डर के साये में आम नागरिक
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों की हिंसा साफ नजर आ रही है। हालांकि यह वीडियो कहां और कब का है, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। रडार न्यूज इस वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। शहर में बढ़ती ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं और आम लोगों में दहशत का माहौल बना रही हैं।
























