- अंचल अधिकारी निकिता बाला ने की छापेमारी, पोटका थाना क्षेत्र में अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर अंचल अधिकारी निकिता बाला ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को तुड़ी लाइन होटल के पास छापेमारी कर एक हाइवा को पकड़ा गया, जो बिना चालान भारी मात्रा में गिट्टी ढो रहा था। जांच के दौरान ड्राइवर से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर वहां से फरार हो गया। सीओ ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो को बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि, दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग
छापेमारी के दौरान हाइवा जब्त, अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त
सीओ निकिता बाला ने बताया कि फरार ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ पोटका थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैध कागजात के गिट्टी या बालू का परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार अवैध खनन और परिवहन की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
























