- नगर निगम और जलापूर्ति विभाग की लापरवाही पर भड़की उलीडीह थाना समिति, मोहल्लों की बदहाली पर जताई चिंता
- अब सड़कों पर उतरेगा जेडीयू, “सोए अधिकारियों को जगाना जरूरी”
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जनता दल (यूनाइटेड) की उलीडीह थाना समिति की एक अहम बैठक जमशेदपुर के रिपीट कॉलोनी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। बैठक में न्यू कुमरूम बस्ती, सन्कोसाई रोड नंबर 4, रामकृष्ण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में जारी गंभीर पेयजल संकट पर चर्चा हुई। जद (यू) नेताओं ने बताया कि विभागीय अभियंताओं को कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। पानी की आपूर्ति बेहद खराब है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
पेयजल संकट से त्रस्त मोहल्ले, जिम्मेदार अधिकारी चुप
बैठक में मानगो नगर निगम की अनदेखी पर भी जमकर निशाना साधा गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, साफ-सफाई ठप है, नालियों की सफाई नहीं हो रही और एंटी लार्वा या ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया जा रहा। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रवीण सिंह ने कहा कि अब आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और निगम व जलापूर्ति विभाग के खिलाफ सशक्त प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने आंदोलन का समर्थन किया।
























