- बाल अधिकार, पोक्सो और संविधानिक जानकारी पर छात्राओं को किया गया जागरूक
- विधिक जागरूकता से बढ़ा छात्राओं का आत्मविश्वास
- चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा तथा उच्च न्यायालय, रांची के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल कोर्ट जमशेदपुर और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर में बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित मनमोहक नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अटूट आस्था का अद्भुत संगम, बहरागोड़ा में गाजन महोत्सव की भव्यता
छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता मन
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, बाल अधिकारों, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, पोक्सो अधिनियम 2012, बाल श्रम निषेध अधिनियम 2016 तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीवन में अनुशासन, समय का सदुपयोग, अच्छी संगत और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा भी दी। साथ ही नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 112/100 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रवि मुर्मू, अरुण रजक, राम कंडे मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।






















