- प्रतिभा और किस्मत का अनोखा संगम, कविता, स्टैंड-अप, गायन और रैप में प्रतिभागियों ने दिखाई कला
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : सर्दियों में शहर में कार्यक्रमों का कोलाहल बढ़ता है और इसी बीच बीते सप्ताहांत जमशेदपुर में “Luck Paglu” नामक अनोखा रिएलिटी शो आयोजित किया गया। इस शो का आयोजन निनाद और The Punchline 2.0 के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित कैफे रीगल में हुआ। शो में कुल सात प्रतिभागियों — अमित प्रसाद, Zeze, कुणाल, फातिमा, शुभम पांडेय, हृदयान्श राज और मंगेश — ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कविता, स्टैंड-अप कॉमेडी, गायन और रैप जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। शो का अनूठा कॉन्सेप्ट यह था कि प्रतिभागियों को बाउल में रखी चिट्स में से एक चिट उठानी थी और चिट में लिखे विषय या गीत के अनुसार ही मंच पर प्रस्तुति देनी थी। जजों की भूमिका में निशांत सिंह, जय कुमार शाही, धीरज शर्मा, गणेश और The Dark Voice ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। जजों के सवालों और टिप्पणियों ने दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों का मनोरंजन किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच ने जीता जेसीपीएल 4.0 का खिताब, सांसद ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
Luck Paglu में प्रतिभा और मज़ेदार सवालों ने बढ़ाई शो की रोमांचकता
कार्यक्रम का संचालन पूनम महानंद ने किया, जिनकी ऊर्जावान होस्टिंग ने पूरे शो को जीवंत बनाए रखा। गेस्ट परफॉर्मर A-Rage ने शानदार गायन प्रस्तुत किया, जबकि The Dark Voice (बीटबॉक्स) और हिमांशु (पियानो) की जुगलबंदी ने माहौल को संगीतमय बना दिया। सभी प्रस्तुतियों के बाद चार प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और दर्शकों की वोटिंग और चिट उठाने की प्रक्रिया के माध्यम से Zeze को विजेता घोषित किया गया। शो में अतिथि के रूप में वर्षा सांडिल, संजय ठाकुर और सुब्रतो सासमल मौजूद रहे। इस अनोखे और रोमांचक रिएलिटी शो ने जमशेदपुर के युवाओं में कला और मनोरंजन के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया।
























