- समाजसेवा और फैनशिप में अनूठा योगदान, पप्पू सरदार के लिए जीवन का सबसे खास पल
- तीन दशकों से समाज सेवा में लगे पप्पू सरदार को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जमशेदपुर के समाजसेवी पप्पू सरदार की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके सबसे पैशनेट फैंस में से एक पप्पू सरदार हैं, जो हर साल उनका जन्मदिन मनाते हैं और समाज सेवा के तमाम कार्य उनके नाम पर करते हैं। माधुरी ने इस पहल को उनके लिए मिलने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार बताया और कहा कि समाज के लिए उनकी कोशिशें गर्व देने वाली हैं। माधुरी दीक्षित द्वारा पॉडकास्ट में पप्पू सरदार के नाम का उल्लेख होते ही वे भावुक हो गए और इसे अपने जीवन का सबसे खास पल बताया। उन्होंने कहा कि इतने सालों से दीदी ने उनकी मेहनत को याद किया, यह उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जयपुरा गांव में महादलितों के साथ छुआ–छूत का मामला उजागर, पुलिस कार्रवाई से शांत हुआ माहौल
माधुरी दीक्षित के शब्दों ने पप्पू सरदार को किया भावुक
पप्पू सरदार पिछले तीन दशकों से जमशेदपुर में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। हर वर्ष 15 मई को माधुरी दीक्षित का जन्मदिन बड़े उत्साह और अनोखे अंदाज में मनाना उनकी खास पहचान बन गई है। उनके कार्यों में जरूरतमंद बेटियों की शादी, गरीबों की मदद, भोजन वितरण, अस्पतालों में सहायता और अन्य सामाजिक पहल शामिल हैं। पप्पू कहते हैं कि उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा कि “काम पप्पू का, नाम माधुरी का।” माधुरी की सराहना के बाद जमशेदपुर के लोगों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली और इसे शहर की सकारात्मक पहचान के रूप में देखा गया। उनका मानना है कि यह प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
























