- स्थानीय लोगों ने टाटा लीज एरिया में हो रहे निर्माण और क्षेत्रीय बदलावों पर की विस्तृत चर्चा
- धर्मांतरण और जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे पर होगी विस्तृत जांच
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के सोनारी स्थित परदेसी पाड़ा में सोमवार को स्थानीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें टाटा लीज एरिया में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि टाटा लैंड विभाग और प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। इससे पहले 2 दिसंबर को भी इसी मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे की कार्रवाई निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होगी।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला-खरसावाँ में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन
प्रशासन ने लिया संज्ञान, जांच के चलते निर्माण कार्य रुका
बैठक में क्षेत्र में कथित धर्मांतरण और सोनारी इलाके में एक समुदाय की अचानक बढ़ती जनसंख्या को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि लोगों ने इसे सामान्य जनसंख्या वृद्धि से अलग घटना माना है और तथ्य जुटाने का निर्णय लिया है। बैठक में तय हुआ कि सभी तथ्यों को एकत्र कर उचित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी। बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, बलराम ठाकुर, नरेश प्रसाद सिंह, मोहन राव और अशोक जायसवाल सहित कई नागरिक उपस्थित थे।
























