- महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए कुल उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
- जुगसलाई और चाकुलिया में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र जमा किए हैं। इनमें सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, काकोली माहतो, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी और सोनामुनी सोरेन शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर में RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई : मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालिका सुरक्षित
मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 16 उम्मीदवारों की दावेदारी
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए हैं, जिनमें आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह शामिल हैं। वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू शामिल हैं। स्क्रुटनी 5 फरवरी को और नाम वापसी 6 फरवरी को निर्धारित की गई है।

























