- पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नागरिकों से पुस्तक दान कर लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने की अपील की
- 17 जनवरी से जिले के शैक्षणिक संस्थानों में पुस्तक संग्रह अभियान
- पुस्तकें जमा कराने के लिए प्रमुख संपर्क स्थल और अधिकारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा साक्ची स्थित नवनिर्मित डीएम लाइब्रेरी का संचालन आगामी 25 फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों और आम नागरिकों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने लाइब्रेरी को अधिक समृद्ध और उपयोगी बनाने हेतु पुस्तक दान अभियान की योजना बनाई है। यह अभियान 17 जनवरी से जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और कुछ चिन्हित स्थलों पर शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
डीएम लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने के लिए पुस्तक दान अभियान की शुरुआत
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में उपलब्ध उपयोगी और अच्छी स्थिति वाली पुरानी पुस्तकें दान करें। इसमें शैक्षणिक, साहित्यिक, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकें शामिल हो सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि पुस्तक दान केवल किताबें देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह ज्ञान के विस्तार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में योगदान है। समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपेक्षा की जाती है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में सड़क सुरक्षा अभियान : ओवरलोडिंग पर सघन चेकिंग, जुर्माना वसूला
नागरिकों से अपील, पुस्तक दान कर लाइब्रेरी को ज्ञान का केंद्र बनाएं
नागरिक अपने पुस्तक दान निम्नलिखित स्थानों पर जमा कर सकते हैं:
- जेएनएसी कार्यालय – राज गौरव सिंह (मो. 6299590266)
- डीएम लाइब्रेरी, साक्ची – अश्विनी गुप्ता (मो. 6201354621)
- टाउन हॉल, सिदगोड़ा – सुरेश गुप्ता (मो. 9905504807)
- ईसीसी फ्लैट, कदमा – योगेश राणा (मो. 9031065077)
- बिष्टुपुर सामुदायिक भवन (चिन्मया विद्यालय के नजदीक) – कुलदीप भगत (मो. 8969678359)
























