- 14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए 14 और 15 जनवरी को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। यह कदम पर्व के दौरान शहर में भीड़ और कार्यक्रमों को देखते हुए उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल परिसर में युवक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया
पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन का निर्णय
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति और टुसू पर्व के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नो इंट्री लागू की है, ताकि यातायात सुचारू रहे और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और पर्व को शांति व उल्लास के साथ मनाएं।
























