- सरायकेला–खरसाँवा जिला इकाई को मिली नई नेतृत्व टीम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश शाह ने आदित्यपुर निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल को झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की सरायकेला–खरसाँवा जिला इकाई का अध्यक्ष और दीपक अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया है। इस संबंध में जानकारी प्रदेश महामंत्री विजय खेमका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारियों को उनकी योग्यता, अनुभव और समाज के प्रति समर्पित सेवा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : शहरी क्षेत्र में फेल हुआ “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम – मनोज चौधरी का आरोप
योग्यता और सेवा भाव के आधार पर मिली जिम्मेदारी
खेमका ने कहा कि सरायकेला–खरसाँवा जिला इकाई की यह नव–मनोनीत टीम नई ऊर्जा और नए लक्ष्यों के साथ संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को मजबूत करेगी। मालूम हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संगठन है। इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ देशभर में युवा मंडल और महिला मंडल भी सक्रिय हैं। वर्तमान में सम्मेलन की 23 देशों में भी अंतरराष्ट्रीय इकाइयाँ स्थापित हैं, जो विश्व स्तर पर संगठन को मजबूत आधार प्रदान करती हैं।
























