- घोटाला कांड संख्या 201/2025 में नामजद आरोपियों की तलाश तेज, कुर्की की तैयारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में ठगी और धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोटाला कांड संख्या 201/2025 में नामजद आरोपी राहुल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी, बबीता तिवारी, रोहित कुमार और माधुरी तिवारी के विरुद्ध मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों का पता डुप्लेक्स एस-92, दयाल सिटी, छोटा गोविंदपुर, थाना परसुदीह, जिला पूर्वी सिंहभूम बताया गया है। शुक्रवार को मानगो पुलिस की टीम उक्त पते पर पहुंची और आरोपियों के आवास के मुख्य द्वार पर गिरफ्तारी संबंधी नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Silli : आजसू की नीति से प्रभावित होकर कई दलों के नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
ठगी मामलों में पुलिस की सख्ती बढ़ी
पुलिस ने नोटिस चस्पा करने के साथ-साथ लाउडस्पीकर और माइक के माध्यम से इलाके में सार्वजनिक घोषणा भी कराई। इस दौरान रिकॉर्डेड कॉलिंग के जरिए बताया गया कि आरोपी न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास कर रहे हैं और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद न तो अदालत में पेश हो रहे हैं और न ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य आरोपियों पर मानसिक और कानूनी दबाव बनाना है, ताकि वे जल्द सामने आएं। आसपास के लोगों को भी इस बात की जानकारी दी गई कि आरोपी कानून से भाग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ऑपरेशन प्रहार के तहत जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस का नया अभियान
मानगो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी इसी तरह फरार बने रहते हैं तो अगले चरण में माननीय अदालत से अनुमति लेकर उनकी संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ठगी मामले में वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच चल रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मानगो थाना प्रभारी ने आरोपियों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने या न्यायालय में उपस्थित होने की सलाह दी है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी को आरोपियों की लोकेशन या गतिविधियों से संबंधित कोई सूचना मिले तो तुरंत मानगो थाना को सूचित करें।
























