- प्रथम चरण में आदित्यपुर समेत पांच जिलों का चयन
- झारखंड के 14 शहरों का मास्टर प्लान तैयार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड सरकार ने जानकारी दी है कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की पहल के तहत गंगा नदी और बेसिन क्षेत्र के पांच राज्यों में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) तैयार करने का कार्य आरंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य गंगा और इसके सहयोगी नदियों के संरक्षण, पुनरुद्धार और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। अगले दो वर्षों में इन पांच राज्यों के कुल 62 शहरों का यूआरएमपी तैयार किया जाएगा। झारखंड के प्रथम चरण में रांची, धनबाद, चास, आदित्यपुर और साहेबगंज/राजमहल को URMP तैयार करने के लिए चुना गया है।
इसे भी पढ़ें : Gua : टाटा स्टील नोआमुंडी ने शताब्दी समारोह के साथ 100 साल की खनन उत्कृष्टता का जश्न मनाया
URMP योजना के तहत झारखंड के शहरों का चयन
गुरुवार को विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार से अभिस्ताव किया था कि रांची और जमशेदपुर शहरों के लिए तैयार योजनाओं को सार्वजनिक करें और प्राथमिकता के आधार पर लागू करें। इसके जवाब में सरकार ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स, नई दिल्ली और उनके द्वारा नियुक्त नॉलेज पार्टनर अल्लुवीयम इंडिया को URMP तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह योजना गंगा बेसिन के सहयोगी नदियों और शहरों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में पांचवी राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और द ग्रेट झारखंड रन का आयोजन
सरयू राय के अभिस्ताव पर सरकार ने दी जानकारी
झारखंड के 14 शहर—रांची, धनबाद, देवघर, आदित्यपुर, चास, मेदिनीनगर, मानगो, गिरिडीह, जमशेदपुर अक्षेस, साहेबगंज, राजमहल, जुगसलाई, फुसरो और चिरकुंडा—रिवर सिटी एलायंस के सदस्य हैं। इन सभी शहरों का मास्टर प्लान चरणबद्ध रूप से बनाया जाएगा। प्रथम चरण में रांची, धनबाद, आदित्यपुर, चास तथा साहेबगंज/राजमहल के लिए URMP तैयार किया जा रहा है। यह योजना शहरों के नदी प्रबंधन में स्थायी सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के मानकों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
























