- पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सोमवार को देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी झारखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने के साथ-साथ देश की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है और यह हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का मार्ग दिखाता है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूजीसी बिल पर हाय तौबा क्यों, कुलबिंदर सिंह ने उठाया सवाल
रघुवर दास ने संविधान के महत्व पर जोर
पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश को विकास और एकता के पथ पर आगे ले जाने में योगदान दें। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पतंजलि योग समिति के सदस्यगण, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कुमार अभिषेक, संतोष ठाकुर समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रीय एकता के संदेश को साझा किया।


























