- जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त सहायक पदाधिकारी और रेसिडेंस प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी
- प्रशिक्षण में निर्वाचक सूची खोजने और leaflet वितरण पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी और सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। पहले सत्र में जिला के पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए SIR 2003 में पंजीकृत निर्वाचकों और वर्तमान निर्वाचक सूची के मैपिंग कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्वाचन सूची खोजने की प्रक्रिया, झारखंड पोर्टल और राष्ट्रीय पोर्टल पर डेटा एक्सेस करने की तकनीक पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में सड़क सुरक्षा अभियान : ओवरलोडिंग पर सघन चेकिंग, जुर्माना वसूला
मैपिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित हुए जिला के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी
दूसरे सत्र में रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में दी गई leaflet को अपने कार्यालय और आवासीय सोसाइटियों में प्रमुख स्थानों पर लगाए ताकि नागरिकों को जानकारी मिल सके। उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह और मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और बी.एल.ओ. की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों की जागरूकता बढ़ाना और आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण में मैपिंग कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करना था।
























