- गुप्त सूचना के आधार पर भालुबासा में छापेमारी, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने सोमवार की सुबह एग्रिको रोड नंबर 3, भालुबासा स्थित खंडहर क्वार्टर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर की प्रीति कुमारी (27) और बागुननगर टीओपी रोड नंबर 3 के राहुल सांडिल (26) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पहली बार गिरफ्त में आए हैं।
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली टुटकी और रामपुर लैम्पस में 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास
जांच के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 100 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकद 5460 रुपये और 2 मोबाइल फोन बरामद किए। मामले में एसआई विकास कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
























