- भुइयांडीह के अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद
- तीन दिन में दो चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने भुइयांडीह के छायानगर ह्यूमपाइप में तीन दिन में दो जगह हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ह्यूमपाइप इंद्रानगर निवासी गुर्जर भुइयां, गौरव भुइयां उर्फ चोटी भुइयां, घोल्टू भुइयां, सोनू भुइयां और गणेश भुइयां को आरोपी बनाया। इन अपराधियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। तीन दिनों के भीतर एक गैरेज और एक फर्निचर दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद कर मामले का उद्भेदन किया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : खंडामौदा ओड़िया हाई स्कूल ने मनाया 86वां स्थापना दिवस, शिक्षा और विरासत का पर्व
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले से चोरी, लूट, गृहभेदन और टेलर गाड़ी के तार काटने के आरोप में जेल जा चुके थे। हाल ही में दो-तीन महीने पहले जेल से छूटकर ये फिर से चोरी के अपराध में संलिप्त हो गए थे। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों का उद्भेदन हुआ है और पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
























