- एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा फॉर्म हाउस पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और वाहन बरामद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर पुलिस को बीती रात एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा फॉर्म हाउस में बड़ी सफलता मिली, जहां शराब पार्टी के दौरान कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चार पुरुष और दो महिला शामिल हैं, जो अमरनाथ सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से अवैध देशी पिस्तौल, गोली, बाइक, कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह शंकोसाइ निवासी अंकित शर्मा (34), अनिल कुमार (36), भोला कुमार उर्फ रवि कुमार (32), एमजीएम थाना क्षेत्र के योगेन्द्र कुमार प्रसाद (35), मानगो गुरुद्वारा रोड से माया कौर उर्फ निशा और सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती की सीता देवी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला–खरसावाँ जिले में 27 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर शुरू हुआ धान क्रय कार्य
तुरियाबेड़ा फॉर्म हाउस पर पुलिस की कार्रवाई
एमजीएम थाना क्षेत्र के सचिन कुमार दास ने बताया कि ये सभी आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे और मानगो, उलीडीह तथा एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे। वे कारोबारियों के बीच डर, गुंडागर्दी और दहशत का माहौल पैदा कर रहे थे। पुलिस ने उनकी योजना को पहले ही भांप लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि अंकित शर्मा, अनिल और योगेन्द्र का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनकी गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बेहतर होगी।
























