- यूनो एप डाउनलोड के दौरान ठग ने खुद को ब्रांच मैनेजर बताया
- यूनो एप के नाम पर खाते की जानकारी ली
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी चित्तरंजन स्वाई से 1.55 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। चित्तरंजन टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं। उन्होंने साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है। पीड़ित के अनुसार 21 जनवरी को वे अपने मोबाइल पर एसबीआई बैंक का यूनो एप डाउनलोड कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को यूनो का ब्रांच मैनेजर बताते हुए अपना नाम सुनील कुमार बताया और विश्वास में लेकर खाता व एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी मांग ली।
इसे भी पढ़ें : Chandil : देवलटांड़ तालाब से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
दो बार में निकाले गए 1.55 लाख रुपये
गुरुवार की सुबह जब चित्तरंजन ने एलआईसी की राशि जमा करने के लिए मोबाइल चेक किया, तब उन्हें ठगी का पता चला। साइबर गिरोह ने उनके खाते से दो बार में रकम की निकासी की थी। पहली बार 95 हजार रुपये और दूसरी बार 60 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें।
























