- ध्वज पूजन, यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ भव्य आयोजन
- भंडारे और सम्मान समारोह में दिखी श्रद्धालुओं की आस्था
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : परसुडीह शंकरपुर स्थित सदगुरु कबीर आश्रम का 38वां स्थापना दिवस रविवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। सदगुरु कबीर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी रहे। उन्होंने ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत जयप्रकाश साहेब द्वारा सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती संपन्न कराई गई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बन गया। समारोह के दौरान आश्रम से जुड़े वरिष्ठ श्रद्धालुओं और भक्तों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। राउरकेला, जादूगोड़ा, रांची, बोकारो सहित जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : RVS कॉलेज में वार्षिक खेलकूद “Frolic” कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल
प्रसाद वितरण और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी ज्वाला सिंह लोधी, अशोक गुप्ता, महंत सम्मुख साहेब, महंत कार्तिक दास साहेब, बलराम दास साहेब, साहेब दास, पूर्णिमा साहू, प्रेम दास, भावना देवी, मेघा सिंह, शेखर सहू, विवेक कुमार, आनंद दास साहू, किशन लाल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महंत सन्मुख दास साहेब ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेमा साहू ने किया। आयोजन के सफल संचालन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और संतोष देखने को मिला।
























