- बच्चों को दी गई मानवाधिकार व जागरूकता का संदेश
- डीएलएसए व भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त आयोजन में बच्चों को मिला मार्गदर्शन और सहयोग
- बाल अधिकारों को लेकर न्यायिक संस्थाओं की सक्रिय पहल
- बाल संरक्षण के लिए समाजिक संगठनों की सराहनीय भूमिका
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : डीएलएसए, सिविल कोर्ट, जमशेदपुर एवं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बाल सम्प्रेषण गृह, घाघीडीह, जमशेदपुर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जमशेदपुर के अध्यक्ष एस. एन. पाल ने किया तथा पुष्प अर्पित कर संस्थापक को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जमशेदपुर एवं डीएलएसए, जमशेदपुर के सचिव महोदय उपस्थित रहे। उन्होंने उचित देखभाल वाले बच्चों एवं विधि विरुद्ध बालकों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों की सीख दी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पेसा अधिसूचना में भूमिज पारंपरिक व्यवस्था को मिली मान्यता, समाज ने विधायक संजीव सरदार का किया अभिनंदन
बच्चों को मिला शिक्षा, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नियमित पढ़ाई, स्वच्छता बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों के बीच जूते एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में डीएलएसए के सहायक रवि मुर्मू, बाल कल्याण समिति, जमशेदपुर के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, अधिकार मित्र सह पीएलभी अरुण रजक, राम कंडे मिश्रा, किशोर न्याय बोर्ड के अधिकार मित्र सह पीएलभी गोलिरिया पूर्ति, सीमा देवी, बाल सम्प्रेषण गृह के पुलिस एवं अन्य कर्मियों सहित भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के महासचिव वेद प्रकाश, सचिव धीरज कुमार झा और कोषाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
























