- भागकर एमजीएम अस्पताल परिसर में छिपा, साकची पुलिस ने हिरासत में लिया
- पुलिस ने बढ़ाई गश्त, चोरी की घटनाओं पर कसा जा रहा शिकंजा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी का प्रयास करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और एक युवक भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था। आवाज देने पर युवक, जिसकी पहचान बाद में देवनगर निवासी करण के रूप में हुई, भागने लगा। गौतम ने तुरंत उसका पीछा किया और आरोपी एमजीएम अस्पताल परिसर में घुस गया। वहां भीड़भाड़ के बावजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : पुलिस का एंटी-क्राइम अभियान, चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच
चोरी के प्रयास में बढ़ी सक्रियता, स्थानीय लोगों ने दिखाई सतर्कता
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में करण के पास से एक चाकू बरामद किया गया, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहा था और घर में घुसने की कोशिश के दौरान ताला तोड़ चुका था। गौतम की अचानक मौजूदगी से घबराकर वह भागने लगा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सजगता के कारण वह अधिक दूर नहीं जा सका। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा है या पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है।
























