- गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
- आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुए चोरी के सामान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को हुई चोरी की घटना का उद्भेदन पुलिस ने किया है। इस मामले में बिहार के पटना से विकास कुमार उर्फ विकास कुमार शाह, राजू कुमार और मोहम्मद इरफान उर्फ बॉली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ पहले से पटना, पश्चिम बंगाल, रांची, सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं। ये लोग घूम-घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पटना में छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम जिंदा गोलियां, चांदी का पायल, चांदी का बिछिया, बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, प्लास, पेचकस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल प्रबंधन ने विस्थापितों की अनदेखी, बैठक से भागकर बढ़ाई नाराजगी
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने गोलमुरी की चोरी में शामिल होने की बात स्वीकारी। जांच में यह भी सामने आया कि इन आरोपियों ने हजारीबाग के कोर्रा थाना, बिरसानगर थाना (जमशेदपुर) और सरायकेला थाना (सरायकेला खरसावां) क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर केबुल कंपनी के जीम ऑफिस के खंडहर से देशी कट्टा सहित कई चोरी के सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इन मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और अन्य संभावित चोरी की घटनाओं की जांच भी जारी है।
























