- नीलडुंगरी से हुई थी बाइक और मोबाइल की चोरी
- आरोपियों से बरामद हुई बाइक और मोबाइल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सुंदरनगर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि यह चोरी की घटना 11 सितंबर को नीलडुंगरी क्षेत्र में हुई थी, जिसकी लिखित शिकायत भुक्तभोगी ने थाने में दर्ज कराई थी। जांच के बाद आरोपियों की संलिप्तता पाई गई।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : समाज से कटे दिव्यांगों के बीच पहुंचे डीआईजी रमेश कुमार, बांटी खुशियां और जाना दर्द
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की छानबीन
गिरफ्तार आरोपियों में धनु हांसदा, मनोज उर्फ टिंकू तिउ और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक और मोबाइल फोन चोरी की घटना से संबंधित हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
























