- विश्व को परमाणु खतरे और बढ़ते युद्ध के बीच शांति स्थापित करने के लिए भारत को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता
- रूस-यूक्रेन युद्ध : यूरोप और दुनिया में बढ़ते खतरे, भारत को शांति स्थापित करने में करनी होगी तेज पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य सामाजकल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि युद्ध अब तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ता नजर आ रहा है और अंतरिक्ष से आग बरसाने जैसी तकनीक के इस्तेमाल से यूरोपीय देशों समेत पूरी दुनिया खतरे में है। पांडेय ने कहा कि युद्ध अब ड्रोन तकनीक पर आधारित हो गया है और रूस के परमाणु हथियारों की तैयारियों ने वैश्विक सुरक्षा को गंभीर चुनौती दी है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा के लुग मुर्मू आदिवासी आवासीय विद्यालय में डिजिटल शिक्षा लैब का उद्घाटन
जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि यूक्रेन का युद्ध यूरोपीय देशों के सहयोग से लड़ा जा रहा है। यदि यूरोप का सहयोग न होता तो यूक्रेन इतने वर्षों तक संघर्ष नहीं कर पाता। रूस धीरे-धीरे अपने कई क्षेत्रों में नष्टकारी कार्रवाई कर रहा है और यूक्रेन द्वारा पनडुब्बी, फैक्ट्री और ऊर्जा संसाधनों को निशाना बनाने से रूसी राष्ट्रपति क्रोधित हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप मजबूरी में यूक्रेन का समर्थन कर रहा है, क्योंकि यदि यूक्रेन हारा तो युद्ध का प्रभाव सीधे यूरोपीय देशों पर पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स ने जब्त किए 4 वाहन, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
पांडेय ने चेतावनी दी कि वर्तमान समय में परमाणु बम का प्रयोग पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु हमलों का उदाहरण देते हुए बताया कि आज मौजूद परमाणु भंडार से पृथ्वी कई बार नष्ट की जा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार परमाणु हमले से करोड़ों लोग पलक झपकते ही मर सकते हैं और जीवित बचे लोग विकलांग, रोगग्रस्त और भूखे-प्यासे रह जाएंगे। साथ ही मौसम और प्राकृतिक संसाधन भी प्रभावित होंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में IACC ने आयोजित किया “U.S. मार्केट को अनलॉक करना” पावर टॉक
जय प्रकाश पांडेय ने जोर देकर कहा कि दुनिया के देशों को मिलकर शांति स्थापित करने का प्रयास तेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करने में भारत की अहम भूमिका होनी चाहिए। समय की मांग है कि भारत सक्रिय पहल करे ताकि वैश्विक मानवता की रक्षा हो सके और परमाणु खतरे के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी देशों से युद्ध विराम और शांति स्थापना के लिए सहयोग की अपील की।
























