- प्रेम विवाह के बाद लगातार चल रहा था विवाद, घटना के बाद से पति लापता
- पति की भूमिका संदिग्ध, गिरफ्तारी के बाद खुलेगा हत्या का राज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला मनीषा कौर का गला कटा शव उसके घर में पलंग पर पड़ा मिला। महिला की नृशंस हत्या गला रेतकर की गई थी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनीषा और उसके पति गुरप्रीत सिंह का करीब नौ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होते रहे। कई बार मामला समाज और परिजनों तक पहुंच चुका था।
इसे भी पढ़ें :
प्रेम विवाह के बाद नहीं थमा कलह, हत्या ने लिया भयावह रूप
घटना के बाद से मृतका का पति गुरप्रीत सिंह फरार है, जिससे पुलिस को शक है कि हत्या में उसी का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक गुरप्रीत पकड़ा नहीं जाता, हत्या की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट नहीं हो सकता। वारदात से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोग मनीषा की निर्मम हत्या पर दुख और आक्रोश जता रहे हैं।