- फिल्मी और पारंपरिक धुनों पर थिरकी महिलाएं, संस्कृति को दिया सम्मान
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ती है महिलाओं में उत्साह और सहभागिता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
परसुडीह चर्च रोड स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में महिलाओं द्वारा आयोजित डांडिया कार्यक्रम में लगभग 75 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने गरबा और डांडिया रास का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के मधुर स्वर से हुआ। महिलाओं ने अलग-अलग समूह बनाकर भक्ति संगीत की धुनों पर नृत्य किया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। साथ ही फ़िल्मी और गरबा की धुनों पर सभी ने थिरकते हुए कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ की शुरुआत, शिक्षा सुधार की नई पहल
महिलाएं गरबा और डांडिया रास में दिखा रही अपनी सांस्कृतिक पहचान
कार्यक्रम में महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं। देर रात तक गरबा और डांडिया रास का आनंद लिया गया और अंत में सभी ने लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर बबली, स्वाति, कोमल, उषा, विनिता, सिन्धु, सुनीता, ललिता, अनिता, नीतु, अर्चना, रानी, अन्नु, प्रतिमा, गुडडी, संतोष, मोहिनी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन परंपराओं और संस्कृति को पहचान देते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक साबित होते हैं।
























