- स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झाड़ग्राम : झाड़ग्राम में आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने बेलपहाड़ी, बिनपुर, लालगढ़ और जामबोनी थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और भक्ति का दिखा विशाल संगम
हिंसा मुक्त और भयमुक्त चुनाव के लिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए छह प्रमुख सिद्धांतों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इनमें हिंसा मुक्त चुनाव, प्रभाव और भय से मुक्त वातावरण, बूथ कब्जा रोकना, मतदान केंद्रों को सुरक्षित रखना और फर्जी मतदान पर कड़ी कार्रवाई शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहते हुए चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।























