- सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर जिला अधिकारी ने दिया स्पष्ट बयान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झाड़ग्राम : झाड़ग्राम शहर के LPG वितरण केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि अग्रिम बुकिंग और भुगतान करने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस बीच जिला अधिकारी आकांक्षा भास्कर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य और निर्बाध है। प्रशासन ने बताया कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को नियमित प्रक्रिया के तहत सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : घोलबगदा रेलवे हॉल्ट पर यात्री सेवाओं की शुरुआत, पंसकूड़ा–दीघा ईएमयू को दिखाई गई हरी झंडी
जिला प्रशासन ने खोला 24 घंटे कंट्रोल रूम, लोगों से की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घबराने से बचने की अपील की है और कहा है कि गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके साथ ही प्रशासन ने सूचना और सहायता के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम खोला है। उपभोक्ता किसी भी समस्या या जानकारी के लिए नंबर 03221 – 258228 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की सतत निगरानी और उपलब्ध संसाधनों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर परिवार को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।



























