- विधायक अमित महतो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मेला
- शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब
जेबी लाइव, रिपोर्ट
मुरी : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के बांसिया गांव में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने शहीद नागेश्वर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्व. रामपदो महतो एवं परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का को भी श्रद्धांजलि देकर नमन किया। मेले में कृषि प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण टुसू और चौड़ल के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए मेले में पहुंचे। चौड़ल के चारों ओर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिन्हें नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन से सजा मेला
मेले में मनोरंजन के लिए कलाकार नितेश कच्छप का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं बच्चों के लिए झूला और मिक्की माउस जैसी आकर्षक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रोहित महतो ने मेले में आए अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कारगिल शहीद मेला के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो के साथ राहें प्रमुख नीलमणि देवी, उप प्रमुख उमेश चंद्र महतो, बांसिया पंचायत समिति सदस्य शांति राम महतो, प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर तथा विशेष अतिथि भूतपूर्व नौ सैनिक गौतम महतो, श्यामलाल महतो और शक्तिधर महतो को बुके देकर सम्मानित किया गया। मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष विकास साहू, कोषाध्यक्ष नंद किशोर मुंडा, सचिव यमुना प्रसाद सिंह सहित सभी सदस्यों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
























